Uncategorized

मेरठ में कांवड़ियों से भरी पिकअप को टैंकर ने मारी टक्कर, 10 घायल; 5 की हालत गंभीर

 

मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र स्थित टैंक चौराहे पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़ी कांवड़ियों से भरी टाटा पिकअप को तेज रफ्तार टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में करीब 10 कांवड़िए घायल हो गए, जिनमें पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, पिकअप में करीब 32 कांवड़िए सवार थे। सभी हरिद्वार से कांवड़ लेकर एटा की ओर जा रहे थे। रात करीब 12:20 बजे टैंक चौराहे पर पिकअप को टैंकर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप में सवार कई कांवड़ियों को गंभीर चोटें आईं।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, घायल कांवड़ियों में करीब पांच लोगों के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *